Home » News Update » कथारा ओपी प्रभारी ने ठंड में दिखाई संवेदनशीलता, झिरकी में कंबल व खेल सामग्री का वितरण

कथारा ओपी प्रभारी ने ठंड में दिखाई संवेदनशीलता, झिरकी में कंबल व खेल सामग्री का वितरण

कथारा: कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने गुरुवार सुबह अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत झिरकी गांव में मानवीय पहल करते हुए वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बुजुर्गों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया।

इसके साथ ही थाना प्रभारी द्वारा गांव के बच्चों को खेल सामग्री भी वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से पुलिस और जनता के बीच विश्वास और आपसी संबंध मजबूत होते हैं।

थाना प्रभारी राजेश प्रजापति ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी मानवीय जिम्मेदारी भी निभाती है।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal