गोमिया: मदरसा कादरिया मिसबाहउल उलूम झिरकी परिसर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर उत्तरी छोटा नागपुर के चेयरमेन इसराफिल अंसारी (बबनी) ने तिरंगा फहराया।
झंडोत्तोलन के बाद राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमेन इसराफिल अंसारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, एकता और भाईचारे के महत्व को समझने का संदेश देता है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर भी ज़ोर दिया।
इस मौके पर इमाम कारी गुलाम सुभानी, सदर गुलाम रब्बानी, हाजी अब्दुल कुदुस, सेक्रेटरी कलीम अंसारी, मोहतमिम जमशेद अजहर, मेजाज आलम, शराफत हुसैन, हाजी सत्तार, अब्दुल कलाम, हाशिम, इम्तियाज अंसारी, अब्दुल गनी, जुनेद आलम, समीर, मुर्शीद अली, मोहम्मद कयूम, व मदरसा के मुद्दारिश छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
