Home » News Update » हड़ियाही डैम मे डूबने से एक युवक के मौत, दो घायल

हड़ियाही डैम मे डूबने से एक युवक के मौत, दो घायल 

परवेज़ आलम की रिपोर्ट

पलामू — जिले के नौडिहा बाजार प्रखंड अंतर्गत हड़ियाही डैम मे शनिवार क़ो नहाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, डैम के गहरे पानी मे डूबने से दिनादाग निवासी 18 वर्षीय अनुज कुमार पिता भोला यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए

सूत्र से मिले जानकारी के अनुसार तीनो युवक दिनादाग गाँव के ही रहने वाले थे

घटना दोपहर करीब एक बजे की है, भीषण गर्मी से राहत के लिए तीनो युवक डैम मे नहाने उतरे थे, इसी दौरान गहरे गहरे पानी एंव तेज बहाव के अंदाजा न लगने के कारण अचानक डूबने लगे, चीख पुकार सुनकर वहां मौजूद स्थानीय मल्लाह ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए तुरंत डैम मे छलांग लगाकर तीनो क़ो पानी से बाहर निकाले, हालांकि तब तक अनुज यादव की मौत हो गई थी

 

हादसे मे घायल अवधेश यादव के पुत्र छोटु यादव 18 वर्ष की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है, वही गणेश यादव के पुत्र छोटु यादव की स्थिति सुधार है और उनका इलाज छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल मे चल रहा है, घटना की सुचना मिलते ही नौडिहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने दल बल के साथ पहुंचकर आगे की जाँच मे जुट गए है और शव क़ो कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal