तेनुघाट: माननीय सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार शनिवार 13 जुलाई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में लगे राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 66,402 मामलों का निष्पादन और लगभग 9 करोड़ रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया ।
इस तरह बिजली विभाग के 26,527 मामले, बैंक विभाग के 146 मामले, चेक बाउंस के 58 मामले, एसडीओ कोर्ट के 308 मामले एवं प्री लिटिगेशन के मामलों का निष्पादन हुआ । इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से जिला जज प्रथम अनील कुमार, कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी, अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति, सब जज द्वितीय राजेश रंजन कुमार, एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, मुंसिफ शिवराज मिश्रा, अधिवक्ता सुभाष कटरियार, जीवन सागर आदि ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रथम अनिल कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नालसा और झालसा के तत्वाधान पूरे भारत में किया जा रहा है ।
आपकी उपस्थिति यह बताती है कि आप लोक अदालत के कार्य कलाप से काफी प्रभावित है । आपके लिए लोक अदालत नई चीज नहीं है । लोक अदालत में आपसी समझौते के बाद त्वरित गति से मामलों का निष्पादन होता है । जिससे समय की और पैसे की भी बचत होती है । वहीं कोर्ट की प्रक्रिया में मामलों की निष्पादन होने में काफी समय लगता है । लोक अदालत की शुरुआत होने के बाद कोर्ट में मुकदमों की संख्या में काफी कमी आई है । इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जितने भी लोग कार्य कर रहे हैं वह सभी पिछले राष्ट्रीय लोक अदालत के समाप्ति के बाद से ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलता के लिए कार्य करने लगे थे और इस तरह राष्ट्रीय लोक अदालत में काफी मामले की निष्पादन होने की उम्मीद है । हमें अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का भी काफी सहयोग मिला है । जिससे अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा रहा है । लोक अदालत का एक ही उद्देश्य है । आगे बताया कि लोक अदालत में निष्पादित मामलों का किसी भी तरह का अपील नहीं किया जाता है । अनुमंडल पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि नेशनल लोक अदालत या लोक अदालत की जरूरत क्यों पड़ी यह सभी लोग जानते हैं की त्वरित न्याय पाने का सभी को मौलिक अधिकार है । लोक अदालत क लाभ आम जनता तक पहुंच रहा है जिससे आम जनता को लाभ हो रहा है और वह इसका फायदा भी मिल रहा है । लोक कल्याण कार्यों का लोगों का समय पर लाभ नहीं मिल पाने के कारण और विलंब होने के कारण ही लोक अदालत का शुरुआत किया गया । अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि लोक अदालत से मामलों का त्वरित निष्पादन हो रहा है जिससे लोगों को फायदा मिल रहा है । इससे आगे भी फायदा होते रहेगा इस कारण लोगों का लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो रही है । अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत बहुत ही सुंदर सुलभ और सुगम न्याय पाने का तरीका है । सभी लोक अदालत में अपना मामला का निष्पादन कराकर लाभान्वित हो मेरी यही कामना है । अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने स्वागत भाषण एवं मंच संचालन करते हुए कहा की सुलहनीय धाराओं में दोनों पक्षों का बुलाकर मामलों का निष्पादन कराया जा रहा है और पूरी उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा मामलों का निष्पादन होगा । इसके लिए सभी न्यायिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, न्यायिक कर्मी गण का काफी सहयोग रहा है । इसके लिए मैं सभी को साधु-वाद देती हूं । वही साथ ही कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय, एसीजेएम मनोज कुमार प्रजापति आदि ने भी सभा को संबोधित किया। अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन में उपस्थित सभी लोगों को मैं बधाई देती हूं और आशा करती हूं कि इसमें सभी का काफी सहयोग प्राप्त होगा । धन्यवाद ज्ञापन भी श्रीमती रश्मि अग्रवाल के द्वारा दिया गया । राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए चार बेंच का गठन किया गया था । इसकी पहले बेंच पर कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एव अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी एव अधिवक्ता मो सबीर, तीसरे बेंच एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता देवदत तिवारी तथा चौथे बेंच पर मुंसिफ शिवराज मिश्रा एव अधिवक्ता इम्तियाज आलम मौजूद थे । मौके पर रामकृष्ण गुप्ता, राजेश्वर जायसवाल, राजेश सिन्हा, दीपक गुप्ता, सुजय आनंद, उदय सिंह, रितेश सिंह, चंद्र देव हांसदा, पंकज कुमार सहित न्यायिक कर्मीगण, पीएलवी के सदस्य उपस्थित थे । उक्त बातों की जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा पदाधिकारी समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी और राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए सभी न्यायायिक पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायायिक कर्मी, पीएलवी, बैंक कर्मी, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग के पदाधिकारियों सहित उपस्थित अन्य सभी को साधुवाद दी ।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
