Home » News Update » मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

मारपीट व हत्या के प्रयास मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर थाना पुलिस ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति पुलिस की सक्रियता एक बार फिर देखने को मिली।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के सिमरी जैतिया गांव निवासी नीरज कुमार सिंह के रूप में की गई है। उसे एएसआई त्रिलोकीनाथ के नेतृत्व में सशस्त्र बल की टीम ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि नीरज कुमार सिंह के विरुद्ध मारपीट एवं हत्या के प्रयास से संबंधित मामला नवीनगर थाना में दर्ज है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। नवीनगर थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal