Home » News Update » मोहर्रम को लेकर तेनुघाट ओपी में शांति समिति की हुई बैठक।

मोहर्रम को लेकर तेनुघाट ओपी में शांति समिति की हुई बैठक।

तेनुघाट: मोहर्रम को लेकर तेनुघाट ओपी में शांति समिति की बैठक ओपी परिसर में पेटरवार अंचल अधिकारी अशोक कुमार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया महादेव महतो एवं ओपी प्रभारी अजीत कुमार के संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न की गई । जिसमे सभी लाइसेंस धारी को निर्देश दिया की जो रूट चार्ट बनाया गया है, उसके अनुसार ही मोहर्रम का जुलूस निकाला जाए । साथ ही रूट में आने वाले सभी मंदिर के पास विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता है । साथ ही मोहर्रम को लेकर मुखिया, जन प्रतिनिधि लाइसेंस धारी, सदर, सेक्रेटरी को कई दिशा निर्देश दिया गया ।

प्रखंड विकास पदाधिकारी गोमिया महादेव महतो ने कहा कि मोहर्रम गमों का त्यौहार है जो बुराई को खत्म कर समाज में अच्छाई स्थापित करने के लिए पैगंबर साहब ने सहादत दिया था । तो क्यों नहीं हम सभी उनकी आदर्शो पर चलते हुए त्यौहार शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए । जब कोई त्यौहार होता है तब शांति समिति की बैठक की जाती है और बिना त्यौहार के सभी समुदाय के लोग एक साथ भाई चारा बना कर रहते है । त्यौहार के समय इस तरह के समारोह का आयोजन क्यों कारण पड़ता है । इस कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता है । बैठक में थाना के सभी अधिकारी सहित दीनानाथ चौबे, नारायण प्रजापति, संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, अजीत कुमार पांडे, अख्तर हुसैन, रिजवान अंसारी, श्री राम हेंब्रम, राजेश कुमार, सीताराम मुर्मू, मुमताज अंसारी, लाल मोहमद, मुकेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal