तेनुघाट: तेनुघाट ओपी क्षेत्र में मुहर्रम पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर पुलिस की कवायद तेज हो गई है । इसी को लेकर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाइक से फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च का नेतृत्व तेनुघाट ओपी प्रभारी अजित कुमार कर रहे थे । साड़म के संतोषी माता मंदिर से निकलकर फ्लैग मार्च चटनियां बागी, इस्लाम टोला, पलानी, दलाल टोला, अछैयाटोला होते हुए लाल बांध पहुंची । इस दौरान पुलिस ने लोगो से मुहर्रम का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई । फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर और जवान भी शामिल थे । इस संबंध में तेनुघाट ओपी प्रभारी अजित कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व शांति और सौहार्द का प्रतीक है, लोग इसे सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए । उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों और शरारती तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नही जायेगा । पुलिस की नजर हर जगह रहेगी । मौके पर वारिस आलम आदि मौजूद थे ।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
