Home » News Update » पहलाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया और निशान के साथ निकाला जुलूस, या हुसैन, अल्लाह हू अकबर के नारों से गूंजा क्षेत्र

पहलाम पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया और निशान के साथ निकाला जुलूस, या हुसैन, अल्लाह हू अकबर के नारों से गूंजा क्षेत्र 

पतरातु: मोहर्रम के दशमी को बुधवार को सैकड़ों मुस्लिम धर्मावलंबियों ने निशान और ताजिया के साथ जुलूस निकाला। इसमें जयनगर, पतरातू, सांकुल, सोलिया, पलानी, उचरिंगा और तालाटांड़ के मुस्लिम समुदाय के महिला पुरुष शामिल थे। साथ ही वे पारंपारिक हथियारों से हैरतअंगेज करतब दिखाए | जुलूस के दौरान नारे -ए -तकबीर ,या हुसैन या अली ,कर्बला दूर है जाना जरूर है आदि नारों से क्षेत्र गूंजता रहा। इस अवसर पर पतरातु लेक रिजॉर्ट के निकट मोहर्रम मैदान में सोलिया, उचरिंगा,पलानी और तालाटांड़ के लोगों ने मेला लगाया। इसके पाकीजगी, अकीदत व एहतराम के साथ निशान का मिलान कराया। मौके पर पतरातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, मुखिया रिझान देवी, पंचायत समिति सदस्य बेबी देवी, उप मुखिया रकीबून निशा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रहीम अंसारी, मुहर्रम कमेटी के सदर मोहम्मद सलीम,सेक्रेट्री मुस्ताक अंसारी, खजांची नदीम सरवर,नाइफ सदर मिन्हाज अंसारी,नाइफ सेक्रेट्री उमर फारुख,

सक्रिय सदस्य जन्नत , दिलशाद,इरफान , इस्लाम ,नसीम,सोनू, रफीक, रिजवान,मिन्हाज,नसीम और गणमान्य लोगों में हाजी कमालुद्दीन अंसारी, हाजी अब्बास अंसारी, एम रहमान, कलाम अंसारी, मुमताज अंसारी, शफीउद्दीन अंसारी, मुस्तफा अंसारी, ताहिर अंसारी, हाजी शरीफ अंसारी, गंगाधर महतो, शौकत खान सलीम अंसारी, वजीर अंसारी, हामिद अंसारी इस्लाम अंसारी आदि शामिल थे।

 

पतरातू से संवाददाता गुलाम सरवर की रिपोर्ट

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal