Home » News Update » कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूरों की हुई सकुशल वतन वापसी।

कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूरों की हुई सकुशल वतन वापसी।

झारखंड: अफ्रीकी देश कैमरून में फंसे झारखंड के 27 मजदूरों की सकुशल वतन वापसी हो गई है. मजदूरों ने पिछले दिनों वीडियो संदेश जारी कर केंद्र व राज्य सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगायी थी। राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया था।चार माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण खाने-पीने में परेशानी हो रही थी। कामगारों ने वीडियो संदेश जारी किया था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड व भारत सरकार हरकत में आयी।इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए पहल करने की मांग की थी।भारतीय दूतावास में बकाया मजदूरी और वतन वापसी को लेकर संबंधित कंपनी और मजदूरों के बीच वार्ता हुई थी और इसका निष्पादन विनायक कंपनी तथा एल एंड टी कंपनी की मध्यस्थता के कारण सफल हो पायी और चार माह का बकाया मजदूरी भुगतान के साथ वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया।वतन वापसी की खबर की सूचना पर प्रवासी मजदूरों के परिवार में खुशी की लहर देखी जा रही है। कैमरून में बोकारो, गिरिडीह, और हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मजदूर हैं।

 

27 मजदूर में से 18 मजदूर बोकारो,4 मजदूर गिरिडीह और 5 हजारीबाग जिला के रहने वाले है. बोकारो जिला के रहने वाले मजदूरों में डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कडरूखूंटा के मोहन महतो, जगदीश महतो, गोविंद महतो, डेगलाल महतो, चुरामन महतो, मुरारी महतो, पुसन महतो और लखीराम. जबकि गोनियाटो के महेश कुमार महतो, कमलेश कुमार महतो, दामोदर महतो और मुकुंद कुमार नायक. घवईया के अनु महतो और धनेश्वर महतो. नारायणपुर के परमेश्वर महतो इसके साथ ही रालीबेड़ा के शीतल महतो और कुलदीप हांसदा के नाम शामिल हैं.वहीं गिरिडीह जिला के सरिया थाना क्षेत्र स्थित चिचकी के सुकर महतो, डुमरी थाना क्षेत्र के विजय कुमार महतो, अतकी के रमेश महतो और दूधपनिया के दौलत कुमार महतो हैं जबकि हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचलजामुन निवासी बिसुन. खरना के छात्रधारी महतो औ भीखन महतो. जोबार के टेकलाल महतो और चानो के चिंतामण महतो के नाम शामिल हैं.इस कार्य के लिए प्रवासी मजदूरों ने सरकार एवंप्रवासी श्रमिकों के हित में कार्य करने वाले सिकंदर अली और सारे प्रिंट एवं इलेक्ट्रो मीडिया प्रति आभार जताया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal