बोकारो: आज दिनांक 22 जुलाई, 2024 को पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग झारखंड सरकार का एक दिवसीय बोकारो भ्रमण के दौरान बोकारो सर्किट हाउस पहुंचे जहां उपायुक्त विजया जाधव द्वारा उनका स्वागत पौधा देकर किया गया। ततपश्चात आयोग की अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में जिले के पदाधिकारियों के साथ सर्किट हाउस के सभागार में बैठक आयोजित की गई।

मौके पर पिछड़े वर्ग के सदस्य केशव महतो, नंद किशोर मेहता, लक्ष्मण यादव, उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, निदेशक डीपीएलआर मेनका, अपर नगर आयुक्त अनंत कुमार सहित जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी कार्यपालक अभियंता एवं आयोज के सदस्य सचिव कृष्ण कुमार सिंह एवं अध्यक्ष के निजी सहायक गोपाल कुमार उपस्थित हुए।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
