Home » News Update » बोकारो एसपी ने अनुमंडल कार्यालय मे सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक के साथ एक समीक्षा बैठक किया ।

बोकारो एसपी ने अनुमंडल कार्यालय मे सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक के साथ एक समीक्षा बैठक किया ।

तेनुघाट: बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक के साथ एक समीक्षा बैठक किया । बताया कि जो भी पुराने केस हैं उसे पर अनुसंधानकर्ता के साथ समीक्षा बैठक की । जो भी पुराने कैसे हैं जैसे हत्या, डकैती, लूटपाट सहित पुराने मामलों का त्वरित गति से निष्पादन करने का दिशा निर्देश दिया । आगे बैठक में बहुत सारे कांडों पर चर्चा की गई और साथ ही सभी लंबित मामलों को निष्पादन के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए । सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों को यथाशीघ्र निष्पादित करें । अधिकारी के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा । सभी लंबित कांडो को जल्द से जल्द निष्पादन करें । साथ ही वारंटी और कुर्की और को भी निष्पादन करने का आदेश दिया । आनेवाले समय विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते कई दिशा निर्देश दिया गया है । नक्सल क्षेत्र के प्रभारियों को नक्सल गतिविधियों विशेष निगरानी रखने निर्देश दिया गया है । आगे श्री प्रकाश ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही नक्सल क्षेत्र में नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ का लाभ ले मुख्यधारा से जुड़ कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें । अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति पर नकेल कसेगा । घटित अपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों, अवैध नशा कारोबारी ड्रग्स, गांजा एवं जुआ संचालक को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया । बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सहित अनुमंडल के सभी पुलिस निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal