Home » News Update » आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की एकदिवसीय बैठक।

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की एकदिवसीय बैठक।

तेनुघाट:  आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को निर्धारित करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की एकदिवसीय बैठक विवाह मंडप, पेटरवार में आई डी सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में रिपोर्ट पेश करते हुए पार्टी के जिला सचिव पंचानन महतो ने कहा कि अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति के आवाहन पर आगामी 1 सितंबर को आयोजित होने वाले मांग दिवस के कार्यक्रम को बोकारो में आगामी 5 सितंबर को बोकारो समाहरणालय के समक्ष आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया । जिसे बैठक ने स्वीकार कर लिया । बैठक में विचारोंपरान्त सभी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का भी निर्णय हुआ ।
बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद ने कहा कि आईपीसी, सीआरपीसी तथा सक्ष्य अधिनियम के जगह पर वर्तमान केंद्र सरकार ने मनमानी ढंग से जो नया न्याय संहिता (कोड) 1 जुलाई 2024 से प्रभावित किया है । उस न्याय संहिता से न्यायपालिका कमजोर हो गई और सरकार के नियंत्रण में काम करने वाली पुलिस विभाग को असीमित अधिकार मिल गया है । कहा कि नया कानून के अंतर्गत किसी भी मुकदमा में जमानत के बाद भी पुलिस को हिरासत में लेने का अधिकार मिल गया है ।श्री महमूद ने कहा कि जमानत होने के बाद भी हिरासत में लेने का पुलिस को मिल गया शक्ति से जमानत और न्यायपालिका का कोई महत्व ही नहीं रहा जाता है । उन्होंने बतलाया कि 7 साल से कम सजा होने वाली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की थानेदार की वाध्ययता को समाप्त कर उसके मर्ज़ी पर छोड़ दिया गया है। श्री महमूद ने बतलाया कि 1 जुलाई से लागू नया आपराधिक कानून जन आंदोलनो को कुचलने का एक हथियार है । बैठक को आफताब आलम, सत्येंद्र कुमार, दिवाकर महतो, शाहजहां, महेंद्र मुंडा, आईडी सिंह इत्यादि ने संबोधित करते हुए बोकारो जिला में पार्टी को और सशक्त बनाने और जबरदस्त आंदोलन करने पर प्रकाश डाला।
बैठक में आनंद कुमार सिंह, दशरथ मांझी, चुम्बन महतो, सोमर मांझी, देवानंद प्रजापति, महादेव महतो, सरजू महतो, प्रदुमन सोनी, शकीरा बानो, मुकुंद साव इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal