चतरा: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति के केंद्रीय सचिव सह सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश्वर भुइयां गुरुवार को भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वासुदेव दांगी के पिताजी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत स्वर्गीय जानकी महतो के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर ईश्वर से पुण्य आत्मा के शांति की कामना किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी, मंडल उपाध्यक्ष जीत नारायण दांगी, कुसुमलता कुशवाहा, अमित तिवारी, कृष्णा साव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दांगी, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, नंदकिशोर दांगी, गिद्धौर मंडल अध्यक्ष कपिल दांगी, महामंत्री मनोज कुशवाहा समेत कई पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
