Home » News Update » जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व निर्धारित एक अगस्त को जिला की मांग को लेकर बंद के आह्वान पर संपूर्ण बेरमो अनुमंडल बंद को समर्थन देने की मांग की है ।

जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व निर्धारित एक अगस्त को जिला की मांग को लेकर बंद के आह्वान पर संपूर्ण बेरमो अनुमंडल बंद को समर्थन देने की मांग की है ।

तेनुघाट: बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक तेनुघाट महाविद्यालय के प्राचार्य सुदामा तिवारी सहित सभी प्रोफेसर एवं कर्मचारियों से मुलाकात की और जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पूर्व निर्धारित एक अगस्त को जिला की मांग को लेकर बंद के आह्वान पर संपूर्ण बेरमो अनुमंडल बंद को समर्थन देने की मांग की है । महाविद्यालय प्राचार्य एवं प्रोफेसर महावीर यादव, दिनेश्वर स्वर्णकार, प्रेम सागर, श्रीकांत प्रसाद, धनंजय रविदास, रावण मांझी, कालीचरण महतो, संजीव कुमार महराज, विनय यादव, शंकर सिंह सहित सभी कर्मचारी ने एक स्वर जिला बनाओ को समर्थन में उतरने का आश्वासन दिया और आगे भी जारी रहेगा इसका भी भरोसा दिलाया ।

साथ ही अधिवक्ता संघ सह जिला बनाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो के साथ भी एक अगस्त को जिला बनाओ संघर्ष समिति के बैनर तले संपूर्ण बंदी को लेकर रणनीति बनाते हुए एक दूसरे से विचार विमर्श किया गया । आगे उन्होंने बताया की 31 जुलाई के रात को सभी लोग अपने अपने क्षेत्रों मशाल जुलूस निकाल कर एक अगस्त को संपूर्ण बेरमो अनुमंडल बंद रखने की अपील कर देंगे ।

मालूम हो कि जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक संतोष नायक द्वारा 11 जून से ही बेरमो अनुमंडल के सभी पंचायत में घूम-घूम कर साथ ही प्रत्येक पंचायत में एक रात का विश्राम कर लोगो के बीच जा कर जन जागरण अभियान चलाकर जागरुक करने का काम कर रहे हैं । इस अभियान को चलाते हुए 47 दिन बीत चुका है इन दिनो मे लगभग सभी पंचायतों का भ्रमण भी किया गया है । श्री नायक अपने घर परिवार को त्याग कर बेरमो अनुमंडल को जिला बनाने की मन में 51 दिनो का प्रवास का संकल्प लिए और सफल योजना बनाकर लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहें है ।  बेरमो अनुमंडल के सभी वाशियो इस बात से अवगत हो चुका है की झारखंड प्रदेश में बेरमो अनुमंडल सबसे पुराना अनुमंडल है जो जिला बनने की सभी अर्हता पूरा करती है ।

31 जुलाई को अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में महा जूटान का आह्वान किया गया है और एक अगस्त को संपूर्ण बेरमो अनुमंडल में चक्का जाम करने का निर्णय लिया गया है ।

जिसके चलते सीसीएल, बीसीसीएल, रेलवे, एन एच रोड सभी पूर्ण रूप से बाधित रहेगा । यदि मांग नही मानी गई तो बेरमो अनुमंडल में अनिश्चित कालीन आर्थिक नाकेबंदी की घोषणा कर दी जाएगी । अब सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए जिला बनाओ संघर्ष समिति तैयार है । पंचायत के सभी पंचायत के वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य एवं जिला परिषद अध्यक्ष सहित समाज के प्रबुद्ध नागरिक, सम्मानित समाज सेवी से निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल हो कर सहयोग कर रहे हैं ।

आगे बताते चलें कि गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो जिला बनाओ अभियान को गति देते हुए 25 जुलाई को मुख्य मंत्री को विधान सभा सत्र से पहले जिला की मांग को लेकर ज्ञापन भी सौंपा है और सदन में भी जिला की मांग को जोरदार तरीके रखने का बात कहा है । साथ ही जिला बनाओ संघर्ष समिति के कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सदीव तैयार है और हर संभव मदद भी जारी है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal