बरही: बरही स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में नवमनोनीत जिला पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने की। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में बताया गया कि बरही प्रखंड से डॉ. निजामुद्दीन अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, संतोष रजवार एवं दीपक गुप्ता को जिला महासचिव तथा सुनील कुमार, मो. जमीरउद्दीन और मनोज पासवान को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रकार बरही प्रखंड को जिला संगठन में एक उपाध्यक्ष, दो महासचिव और तीन सचिव का प्रतिनिधित्व मिला है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष जेपी पटेल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन में सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को सम्मानजनक प्रतिनिधित्व देकर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेता राहुल गांधी की समावेशी सोच के अनुरूप उठाया गया कदम है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि सभी पात्र लोगों को अभियान का लाभ मिले और किसी भी योग्य व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा जताया।
कार्यक्रम में प्रखंड उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मो. तौकीर रजा, मंडल अध्यक्ष विष्णुधारी महतो, बब्लू साहू, कार्तिक पासवान, मो. गुलजार, फिरोज निजामी, अब्दुल अंसारी, मुकेश पासवान, पंकज पासवान, रिजवान अली, इमरान सम्मी, सुनील रजक, मनोज कुमार, मौलाना मो. मोनाजिर, मनोज रविदास, फिरदौस खान (उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस बरही), छोटी राम भुइयां, अर्जुन साव, अशोक बाड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
