Home » News Update » पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो को किया गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में दो को किया गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

पलामू: पिछले दो दिनों में हुसैनाबाद में हुई बाइक चोरी की घटनाओं का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और तीन चोरी की बाइक बरामद की हैं। उल्लेखनीय है कि गत 24 जुलाई को हुसैनाबाद थाना में स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी की घटना के संबंध में कांड संख्या 170/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच और चोरी गई बाइक की बरामदगी के लिए मुकेश कुमार महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

जांच के दौरान 27 जुलाई को छापामारी दल को गुप्त सूचना मिली कि चोरी गई मोटरसाइकिल टैक्सी स्टैंड, जपला हैदर नगर रोड में एक व्यक्ति के पास है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी दल ने उक्त स्थान पर छापा मारा और बिना नंबर की मोटरसाइकिल को बरामद किया। मोटरसाइकिल पर अजय कुमार नामक व्यक्ति बैठा था। पूछताछ के दौरान अजय कुमार ने बताया कि उसने जून से अब तक हुसैनाबाद थाना क्षेत्र से 8 बाइक चोरी की हैं।

अजय कुमार की निशानदेही पर छापामारी दल ने जीवा बिगहा मोड़, अंबा औरंगाबाद (बिहार) स्थित सोहन कुमार के मोटरसाइकिल गैरेज से दो और मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसके अलावा एक मोटरसाइकिल कुटुंबा थाना और एक मोटरसाइकिल अंबा थाना में पहले ही जब्त की जा चुकी है,जो अवैध शराब बेचने के धंधे में प्रयुक्त हो रही थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अप्राथमिकी अभियुक्त अजय कुमार और अप्राथमिकी अभियुक्त सोहन कुमार उर्फ छोटू शामिल हैं, जो दोनों ग्राम,चोरहा थाना, सिमरी जिला औरंगाबाद, बिहार के निवासी हैं। पुलिस अभी भी अन्य चोरी की बाइकों के संबंध में पूछताछ कर रही है और संभावना है कि और भी बरामदगी हो सकती है। हुसैनाबाद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। इस छापामारी अभियान में मुकेश कुमार महतो, एसडीपीओ हुसैनाबाद, थाना प्रभारी हुसैनाबाद संजय कुमार यादव, एसआई नर्वदेश्वर सिंह (अनुसंधानकर्ता), अनंत कुमार सिंह, बबलु कुमार, देवरी ओपी प्रभारी, चौकीदार अमित पासवान और सशस्त्र बल शामिल थे।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal