Home » News Update » डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना निमियाघाट में मतदाताओं के घर घर जाकर लोगों से मतदाता सूची से सत्यापन किया।

डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना निमियाघाट में मतदाताओं के घर घर जाकर लोगों से मतदाता सूची से सत्यापन किया।

डुमरी:आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चलाये जा रहे संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत प्रखंड में बीएलओ द्वारा अपने अपने क्षेत्र में मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम जोड़ने,त्रुटियों को सुधारने और मृत मतदाता का नाम मतदाता सूची से

हटाने का कार्य किया जा रहा है,इसके लिए बीएलओ घर घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं।शनिवार को डुमरी बीडीओ अन्वेषा ओना निमियाघाट में मतदाताओं के घर घर जाकर लोगों से मतदाता सूची से सत्यापन से

संबंधित पूछताछ की साथ ही बीएलओ के कार्यों की

भी जानकारी क्षेत्र के मतदाताओं से प्राप्त की।उन्होंने

बताया कि त्रुटि रहित मतदाता सूची का प्रकाशन होना है साथ ही कोई अहर्ताधारी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूटे ना,इसके लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य चुनाव आयोग के दिशानिर्देश पर चल रहा है।वहीं मुख्यमंत्री मईया समृद्धि सम्मान योजना के तहत 3 से 10 अगस्त तक पंचायतों में लगने वाले कैंप

के संबंध में बताया कि फॉर्म प्राप्ति से लेकर उसका

ऑनलाइन कराने तक की सारी प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है,ऑनलाइन प्रक्रिया प्रज्ञा केन्द्र में होना है वहीं उन्होंने बताया कि योजना की फॉर्म की फोटो कॉपी भी ऑनलाइन के लिए मान्य होगा।इस दौरान

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष नागेश्वर मंडल आदि उपस्थित थे।

विनय पांडे की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal