बेरमो: बेरमो क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवालय में मुख्यमंत्री मइयाँ सम्मान योजना कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जो 10 जुलाई तक चलेगी ।योजना का लाभ उठाने के लिए सुबह से ही फार्म लेकर महिलाओं का भीड़ लगना शुरू हो गया था । सर्वर डाउन रहने के कारण कई महिलाएं फार्म जमा कर वापस घर चली गई ।
सभी पंचायतों में मुखिया की देखरेख में कैंप चल रहा था ,मुखिया सभी लोगों को अपने स्तर में गाइड कर रहे थे ।गोविंदपुर के सभी छह पंचायत में भी कैंप शनिवार से शुरू हुआ।कैंप का निरीक्षण करने बेरमो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने मुखिया विकास सिंह,चन्दना मिश्रा ,चन्द्रदेव घांसी,बीएन महतो सहित कई मुखिया,वार्ड पार्षद, बीएलओ से मुलाक़ात की कहा की किसी प्रकार का कोई परेशानी होती है तो आप हमसे सीधा सम्पर्क कर सकते है फार्म भरने में किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिएl
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
