पलामू: वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा चलाए जा रहे हैं समकालीन अभियान के दौरान नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने शनिवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा , वारंटी सिनोज मिस्त्री का मुल निवासी ग्राम पंचायत खैरादोहर थाना नौडीहा बाजार का निवासी है अभी वर्तमान में ग्राम नेउरीबार पंचायत मुनकेरी थाना छतरपुर में रह रहा था , वहीं थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि अभी चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत वैसे वारंटी जो न्यायालय से फरार चल रहे हैं वैसे वारंट को धर पकड़ का अभियान जारी रहेगा।
परवेज आलम की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
