जमशेदपुर जाने के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान 15 सितंबर को रांची एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां से वे हेलिकॉप्टर से जमशेदपुर रवाना होंगे। जमशेदपुर में कार्यक्रम की समाप्ति के बाद वे फिर रांची होते हुए नईदिल्ली रवाना होंगे। रांची एयरपोर्ट पर आने और जाने के दौरान भाजपा नेता उनका स्वागत और विदाई करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जमशेदपुर और रांची में लगातार बैठकों का दौर जारी है। प्रधानमंत्री 15 को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देने और पीएम आवास योजना के झारखंड के लाभार्थियों के खाते में पहली किश्त डालने के बाद सभा को संबोधित करेंगे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
