Home » News Update » ओरमांझी के नए थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने पदभार ग्रहण किया।

ओरमांझी के नए थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने पदभार ग्रहण किया।

युवा समाजसेवी रेहान अंसारी ने गुलदस्ता देकर व शॉल उड़कर किया अभिनंदन

ओरमांझी:ओरमांझी थाना में नए थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने मंगलवार क़ो थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है,पदभार ग्रहण करने पर नेशनल फार्मा इरबा के प्रोपराइटर सह युवा समाजसेवी रेहान अंसारी ने थाना पहुंचकर नए थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी को गुलदस्ता देकर और शॉल उड़ाकर बधाईऔर शुभकामनाएं देते हुए अभिनंदन किया, वहीं नए थाना प्रभारी ने रेहान अंसारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित किया जा सकता है, सरकार ने जो मुझे दायित्व दिया है उसे मैं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाहन करने का कोशिश करूंगा।थाना पहुंचने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के लोगों का कानूनी मामलों का निपटारा करने का मैं भरपूर कोशिश करूंगा,वही रेहान अंसारी ने कहा कि थाना में नए थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को जरूर मिलेगा, समाज में हो रहे छोटे-बड़े घटनाओं पर अंकुश लगेगा,थाना पहुंचने वाले लोगों की समस्या का निपटारा होगा,मालूम हो कि इससे पूर्व औरमांझी थाना में आलोक सिंह पदस्थापित थे,उनके अरगोड़ा थाना में पदस्थापन होने पर उनके जगह पर थाना प्रभारी के रूप में अनिल कुमार तिवारी ने पदभार ग्रहण किया है,अनिल कुमार तिवारी इस से पूर्व रांची पुलिस लाइन में कार्यरत थे,नए थाना प्रभारी के पदभार ग्रहण करने के बाद से थाना परिसर में नए थाना प्रभारी को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का ताता लगा हुआ है।

मोहसीन आलम की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal