Home » News Update » हजारीबाग एसपी एक्शन मोड में, पुराने कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश।

हजारीबाग एसपी एक्शन मोड में, पुराने कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश।

हजारीबाग: पुलिस अधीक्षक हजारीबाग ने शुक्रवार को जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

एसपी ने बकरीद एवं मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को बधाई दी तथा आने वाले त्योहारों में भी इसी तरह सतर्क रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

बैठक में महिला उत्पीड़न, छेड़खानी, दुष्कर्म एवं पोक्सो से जुड़े लंबित मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने के निर्देश दिए गए। वर्ष 2025 से पूर्व दर्ज सभी लंबित कांडों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित करने को कहा गया।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जून 2026 में जिले के विभिन्न थानों में 357 कांड दर्ज हुए, जबकि 710 कांडों का निष्पादन किया गया। इसी अवधि में 1052 वारंट एवं कुर्की, 215 चरित्र सत्यापन तथा 1306 पासपोर्ट सत्यापन का निष्पादन किया गया।

एसपी ने लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने, प्रत्येक सप्ताह थाना दिवस आयोजित कर अंचलाधिकारी के साथ भूमि विवादों का समाधान करने तथा साइबर, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।

इसके अलावा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार, संगठित अपराध, अवैध खनन, कोयला, बालू और पत्थर के अवैध उत्खनन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराधों के शीघ्र निष्पादन, आम जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान तथा पिछले पांच वर्षों में जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने का भी निर्देश दिया गया। एसपी ने स्पष्ट कहा कि पुराने कांडों को जल्द से जल्द क्लियर करना सभी थाना प्रभारियों की प्राथमिकता होगी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal