Home » News Update » डुमरी में डिज्नीलैंड हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ, विधायक टाइगर जयराम महतो ने किया उद्घाटन।

डुमरी में डिज्नीलैंड हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ, विधायक टाइगर जयराम महतो ने किया उद्घाटन।

डुमरी: डुमरी नगरवासियों के लिए शुक्रवार को खुशियों का मेला शुरू हो गया। अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित एसएसकेबी हाई स्कूल मैदान में आयोजित डिज्नीलैंड हस्तशिल्प मेले का भव्य शुभारंभ शुक्रवार शाम 6 बजे डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो एवं जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष अमित महतो ने फीता काटकर किया।

मेले के आयोजक आरिफ राजा एवं जीतू गुप्ता ने विधायक जयराम महतो का शॉल एवं बुके भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। उद्घाटन के अवसर पर विधायक ने कहा कि इस तरह के मेले न केवल लोगों के मनोरंजन का माध्यम होते हैं, बल्कि हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आयोजकों ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प उत्पाद, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, बच्चों के मनोरंजन के झूले, खान-पान के स्टॉल तथा अन्य आकर्षण लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे।

मेले को सफल बनाने के लिए विधायक टाइगर जयराम महतो, जिला अध्यक्ष अमित महतो, विधायक प्रतिनिधि सुजीत पटेल, पंचायत समिति सदस्य निक्कू मृदा सहित जेएलकेएम के कई कार्यकर्ताओं ने डुमरी एवं आसपास के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लेने और स्थानीय हस्तशिल्प को प्रोत्साहित करने की अपील की।

विनय पांडेय की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal