महात्मा गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यशाला का किया गया शुभारंभ…….
सिर्फ स्वच्छता पखवाड़ा समाप्त हो रहा है स्वच्छता जागरूकता/अभियान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है:-उप विकास आयुक्त….
सारठ: आज दिनांक 02.10-2024 को उपविकास आयुक्त नवीन कुमार की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा अन्तरर्गत जिला स्तरीय समापन- सह- सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत 14 सितंबर से 02 अक्टूबर 2024 “स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता” थीम के तहत किये गये विभिन्न प्रकार के कार्यों की जानकारी से सभी को अवगत कराया गया।
इसके अलावे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले देवघर एवं मधुपुर प्रमंडल अंतर्गत जल सहिया को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर समानित किया गया। आगे कार्यशाला के दौरान उपविकास आयुक्त ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम अपने जीवन में स्वच्छता के महत्व को बचपन से समझना चाहिए।
ये सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। हम स्वच्छता जागरूकता अभियान के माध्यम से सजग होकर स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों से अपने बच्चों समाज एवं देश को बचा सकते हैं। आगे इनके द्वारा बतलाया गया कि स्वच्छता का हमारे जीवन में काफी महत्व है। इसका सीधा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। अतएव हमें अपने आप को व अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सूथरा रखना चाहिए।
कार्यशाला में उपरोक्त के अलावा कार्यपालक अभियंता पेयजल एबं स्वच्छता प्रमंडल देवघर , सहायक अभियंता, कनिय अभियंता, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी जिला समन्वयक एवं जल सहिया, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
