Home » News Update » रोजगार मेले में 48 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, ऑन स्पॉट 12 को मिला नियुक्ति पत्र, 1306 अभ्यर्थी हुए शार्टलिस्टेड।

रोजगार मेले में 48 अभ्यर्थियों का हुआ चयन, ऑन स्पॉट 12 को मिला नियुक्ति पत्र, 1306 अभ्यर्थी हुए शार्टलिस्टेड।

जरीडीह में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का हुआ आयोजन।

02 हजार से अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 15 कंपनियां मेले में हुए शामिल।

बोकारो: झारखंड सरकार, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तत्वधान में बुधवार को अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो की ओर से एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन राजकीय कृत उच्च विद्यालय मैदान, जैनामोड़ परिसर में किया गया।

 

इस रोजगार मेला में कुल 15 नियोजकों द्वारा भाग लेने के लिए सहमति प्रदान किया गया था, जिसमें मेसर्स सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस (एस आई एस) बोकारो स्टील सिटी, लाइफ लाइन हॉस्पिटल बायपास रोड चास बोकारो, दिनेश कंस्ट्रक्शन सेक्टर टू डी बोकारो, अमित स्टील इंडस्टरीज प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्रियल एरिया बालीडीह, बोकारो, मेसर्स श्री दुर्गा इंटरप्राइजेज बोकारो, मेसर्स क्राफ्ट ऑटो सर्विसेज इंडस्ट्रियल एरिया बोकारो, एसोसिएटेड प्लेट्स एंड बेसिल प्राइवेट लिमिटेड बोकारो, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड बोकारो, एल.आई.सी ऑफ़ इंडिया, चास, बोकारो एवं ए.एस.एस.पी.एल, रांची, एस. आई.एस, धनबाद शामिल हुए।

 

जिसमें कुल 1089 रिक्तियों के विरुद्ध लगभग 2000 आवेदकों ने हिस्सा लिया।

 

इस रोजगार मेले का उद्घाटन उप विकास आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस तरह के रोजगार मेला में नियोजकों एवं अभ्यर्थियों को एक प्लेटफार्म मिलता है। बोकारो जिला एक राज्य के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र है। औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न प्रकार योग्यताधारी आवेदकों की आवश्यकता होती है। युवा तकनीकी रूप से तैयार रहें ताकि स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। बोकारो जिला में आवेदकों को नियोजनालय में निबंधन कराने के लिए कहा गया ताकि नियोजनालय द्वारा एसएमएस द्वारा रिक्ति/रोजगार मेला से संबंधित सूचना उपलब्ध कराया जा सके एवं रोजगार मेला में भाग लेकर सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।

 

उन्होंने कहा कि किसी भी रोजगार को छोटा नहीं समझना चाहिए। उदाहरण देते हुए पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम साहब के संबंध में बताया कि वे साधारण सी नौकरी अखबार बेचते हुए शुरू किया और राष्ट्रपति पद तक ऊंची पद तक पहुंचे।

 

इस रोजगार मेला में मंच पर अतिथियों को जिला नियोजन पदाधिकारी अवर प्रादेशिक नियोजनालय, बोकारो बम बैजु ने रोजगार मेला के संदर्भ में प्रकाश डाला गया। आने वाले जनवरी 2025 माह में बोकारो जिला में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्थानीय उम्मीदवारों को अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा एवं झारखंड राज्य के क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवार के लिए नियोजन अधिनियम 2021 एवं नियमावली 2022 के तहत 75 प्रतिशत स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

 

मंच का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री किशोर कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

 

रोजगार मेला में ‌कुल 48 अभ्यर्थियों को चिन्हित एवं कुल 1306 शॉर्ट लिस्टेड किया तथा इस अवसर पर कुल 12 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

रोजगार मेला के सफल आयोजन में अंचल अधिकारी जरीडीह प्रणव ऋतुराज एवं एसस्ट्रेक पीपल एण्ड पावर एसोसिएशन जैना मोड़ के निदेशक एवं सदस्यों का सहयोग अहम रहा।

मौके पर विधायक प्रतिनिधि एवं बांसडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

 

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal