बेरमो: महाविद्यालय के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी राजेश्वर सिंह एवं पुरुषोत्तम चौधरी सेवानिवृत होने पर शिक्षक संघ एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वाधान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने किया।
और उन्होंने दोनों कर्मचारियों के संघर्ष की जीवन की गाथा को विस्तार से बताया और अपनी उनके साथ गहरी संबंधों की भी चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थिति शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने दोनों कर्मचारियों की सेवा भावना की सराहना की और उनके स्वस्थ लाभ की मंगल कामना की। उन दोनों को भेंट स्वरूप ट्रॉली बैग, सफारी सूट एवं मफलर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार दास एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० अरुण कुमार राय महतो ने किया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
