10 दिसंबर को प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में सिर्फ सेरनदाग भाग लेगा बाकी अन्य छ:गांव क्यों नहीं।
सेरनदाग ग्रामीण जनता की बैठक कल,बनेगी रणनीति।
12वी बार सेरनदाग की ग्राम सभा स्थगित।
टंडवा: सीसीएल के आम्रपाली परियोजना क्षेत्र में रेलवे लाइन निर्माण हेतु ग्रामीणों से अनापत्ति के संदर्भ में जारी पूर्व का पत्र। उक्त संदर्भ में 10 दिसंबर को प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में सिर्फ सेरनदाग के ग्रामीणों को भाग लेने हेतु जारी किये गये पत्र को लेकर ग्रामीण अपने जनप्रतिनिधियों व वन सुरक्षा समितियों पर हुवे सशंकित। क्या,सेरनदाग को छोड़कर प्रस्तावित अन्य गांवों से दे दी गई है अनापत्ति!? अगर नहीं तो अन्य गांवों से अनापत्ति हेतु अंचल द्वारा क्यों नहीं जारी हो रहा है पत्र। क्योंकि अंचल कार्यालय द्वारा एक पत्र जारी हुई थी जिसकी पत्रांक 614 दिनांक 12/05/2023 के पत्र से ग्राम सेरनदाग में फर्जी ग्राम सभा हुई थी उस पत्र में दो पंचायत से लगभग सात गांव में ग्राम सभा होनी थी ग्राम सोपारम, नवडीहा, होन्हें,कोयद,पोकला,बिंगलात, सेरनदाग,। अब सवाल ये उठता है कि जब ग्राम सेरनदाग में NOC के लिए लगभग 12 वा बार ग्रामसभा का अंचल कार्यालय से लेटर जारी किया गया और सभी 12 वा बार ग्रामीणों द्वारा अनापत्ति देने में आपत्ति जताई गई। तो अन्य छा: गांव के लिए पत्र क्यों नहीं निकल रहा है। जब इसकी शिकायत उपयुक्त चतरा को दिया गया तो 10 दिसंबर को प्रखंड सभागार में एक बैठक आयोजित किया गया वो भी सिर्फ सेरनदाग के ग्रामीणों को भाग लेने हेतु जारी किये गये पत्र इसकी चर्चा प्रखंड क्षेत्र में पुरजोर तरीके से हो रहा है। आखिर छा: गांव के ग्रामीणों को बैठक में क्यों नहीं बुलाया गया। वही एक तरफ अंचल अधिकारी द्वारा बैठक में ग्रामीणों भाग लेने के लिए पत्र जारी जाता है तो दूसरी तरफ आम्रपाली कोल परियोजना के अधिकारियों द्वारा सेरनगदाग के ऑनरों को ग्राम सभा को लेकर चुपके से बात बनाने को लेकर पीट ऑफिस कार्यालय में हाइवा, ट्रक एवं लोडर ऑनरों के साथ बैठक कर सेरनदाग के ऑनरों पर अधिकारी दबाव बनते है। सूचना या भी है कि NOC का बात नहीं बना तो तीन दिन तक हाइवा,ट्रक की फॉर्मेट नहीं होगी एलाव और गाड़ी खड़ी कर दी जाएगी।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
