Home » News Update » पदभार ग्रहण करते ही सड़क पर उतरे नए पिकेट प्रभारी, वाहन जांच अभियान चलाकर दिए यातायात सुरक्षा के निर्देश

पदभार ग्रहण करते ही सड़क पर उतरे नए पिकेट प्रभारी, वाहन जांच अभियान चलाकर दिए यातायात सुरक्षा के निर्देश

हुसैनाबाद/पलामू: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र स्थित दंगवार पुलिस पिकेट में सब इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार मेहता ने नए प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान प्रभारी सोनू गुप्ता से विधिवत प्रभार लिया।

पदभार संभालने के बाद एसआई बीरेंद्र कुमार मेहता ने कहा कि पलामू पुलिस अधीक्षक द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी, निष्पक्षता और पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करना तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। जनता के सहयोग से ही क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखी जा सकती है।

प्रभार ग्रहण करने के तुरंत बाद एसआई मेहता ने दंगवार पिकेट क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वाहन जांच अभियान भी चलाया गया। जांच के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट पहनकर सुरक्षित वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी गई।

स्थानीय लोगों ने नए पिकेट प्रभारी का स्वागत करते हुए उनसे क्षेत्र में बेहतर पुलिस व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई।

अविनाश कुमार की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal