Home » News Update » अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव को लेकर सोमवार 9 दिसंबर को अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।

अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव को लेकर सोमवार 9 दिसंबर को अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया। 

तेनुघाट: झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव को लेकर सोमवार 9 दिसंबर को अध्यक्ष पद के लिए मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए अवध किशोर सिंह, महासचिव पद के लिए वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद के लिए सुशील कुमार सिंह, सहायक सचिव पुस्तकालय पद के लिए राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेन्द्र कुमार सिंह, उपकोषाध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए नरोत्तम प्रसाद, शारदा देवी एवं निरंजन महतो ने अपने अपने नामांकन पत्र दाखिल किया।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा ने देते हुए बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था जिसमें अध्यक्ष पद पर कामेश्वर मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद पर वेंकट हरि विश्वनाथन, अवध किशोर सिंह एवं मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद महतो एवं वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर एवं सुशील कुमार सिंह, सहायक सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं गणेश तिवारी, सहायक कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर तथा कार्यकारिणी समिति सदस्य पद पर अनील कुमार प्रजापति, धर्मवीर कुमार जयसवाल, शारदा देवी, निरंजन महतो एवं नरोत्तम प्रसाद चुनाव मैदान पर हैं। आगे बताया कि मंगलवार 10 दिसम्बर को नामांकन पत्र जांच की जाएगी। 11 दिसंबर को नाम वापस लेने की तिथि निर्धारित है। फिर 20 दिसंबर को मतदान और मतगणना होगी।

इस अवसर पर चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता के साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी मौजूद थे।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal