तेनुघाट स्थित सिंचाई विभाग भवन तेनुघाट में होगा आयोजन।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की दी जाएगी जानकारी
ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच लोग उठाएं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ।
बोकारो: दिनांक 11 दिसंबर, 2024 दिन बुधवार को उपायुक्त विजया जाधव कार्यालय से संबंधित सभी कार्यों तथा बैठकों/जनता दरबार का आयोजन अनुमण्डल कार्यालय, बेरमो (तेनुघाट) में करेंगी।
इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उक्त कार्यक्रम तेनुघाट स्थित सिंचाई विभाग भवन तेनुघाट में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर *विभिन्न विभागों का स्टॉल भी लगाया जाएगा तथा योजनाओं की जानकारी/लाभ भी दिया जाएगा।
मौके पर कल्याणकारी योजनाओं यथा – झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ आवास योजना, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, जे०एस०एल०पी०एस० के माध्यम से वित्तीय सहायता/ऋण, 15वें वित्त आयोग, मनरेगा, कम्बल वितरण व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ संबंधित लाभुकों को दिया जाएगा।
अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वह कार्यक्रम/जनता दरबार में ज्यादा से ज्यादा संख्या पहुँच सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
