पतरातू: केंद्रीय मुहर्रम मेला मैदान उचरिंगा में तालाटांड सोलिया पलानी एवं उचरिंगा के मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक सात दिसंबर को इस्लामी झंडा को जलाए जाने के पश्चात अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर क्षोभ प्रकट किया गया
और प्रशासन के उदासीन रवैए से खफा दिखे साथ ही एक स्वर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रशासन के नाकामी पर पुरजोर विरोध जताया और कहा कि अविलंब दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पंचायत के तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता सुलेमान अंसारी एवं संचालन मोहम्मद सलीम के द्वारा किया गया। इस अवसर पर एम रहमान, मो वारिस खान, मो मुमताज अंसारी, कलाम अंसारी, रफीक अंसारी, नदीम सरवर, इरफान अंसारी, कैसर आलम, मकसूद अंसारी, अलीम अंसारी, वजीर अंसारी, नासिर अंसारी, जावेद अंसारी, जन्नत अंसारी, सलीम अंसारी, व अन्य मौजूद रहे।
गुलाम सरवर की खास रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
