बेरमो: केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बुधवार को मिनी खेलकूद दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात् प्रभारी प्रधानाध्यापिका विभा रानी श्रीवास्तव ने नन्हें मुन्ने बच्चों को खेलकूद की शपथ दिलाई। वहीं प्राथमिक खंड के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के क्रम में लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर
बालवाटिका से लेकर कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बाल वाटिका के लिए प्रिंस-प्रिसेंज रेस, कक्षा 1 के लिए यूनिफ़ॉर्म रेस, कक्षा 2 के लिए लेमन स्पून रेस, कक्षा 3 के लिए 50 मीटर रेस, कक्षा 4 के लिए गणित रेस एवं कक्षा पाँच के लिए ग़ुब्बारा दौड़ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेल कूद हमारे जीवन में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। इससे हमारा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। खेलकूद से छुपी हुई प्रतिभा का विकास होता है।उन्होंने शिक्षकों से भी आह्वान किया कि वह विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सह पाठ्यगामी क्रियाकलाप में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित करते रहें।कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन विभा रानी श्रीवास्तव ने की । इस अवसर पर सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
