Home » News Update » अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव जो 20 दिसंबर शुक्रवार को होगा ।

अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव जो 20 दिसंबर शुक्रवार को होगा ।

तेनुघाट: झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची के आदेश के आलोक में अधिवक्ता संघ तेनुघाट का सत्र 2024/26 का चुनाव जो 20 दिसंबर शुक्रवार को होगा । मालूम हो कि झारखंड राज्य विधिज्ञ परिषद रांची द्वारा मनोनीत पर्यवेक्षक मृत्युजंय कुमार श्रीवास्तव भी तेनुघाट पहुंच चुनाव प्रक्रिया की जानकारी चुनाव पदाधिकारी से ली और उन्हें कई तरह के दिशा निर्देश भी दिए। मनोनीत पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, अनील कुमार महतो एवं परमेश्वर मंडल के साथ चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा, उमेश प्रसाद और बिनोद कुमार गुप्ता के द्वारा सम्पन्न कराया जाएगा। वहीं उनके साथ मनोज कुमार, मजहर जानी और पंकज कुमार झा भी सहयोग करेंगे तथा उनके साथ द्वारिका नाथ तिवारी, बीरेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, मनोज कुमार चौबे, मो सबीर एव अजय कुमार कपूर भी मौजूद रहेंगे । चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव की जानकारी बोकारो प्रधान जिला जज, तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के जज प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी दिया गया है। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कामेश्वर मिश्रा, मदन गोपाल वर्मा एवं बद्री नारायण पोद्दार, उपाध्यक्ष पद के लिए वेंकट हरि विश्वनाथन, अवध किशोर सिंह एवं मोहितोष चक्रवर्ती, महासचिव पद पर रमेंद्र कुमार सिन्हा, वकील प्रसाद महतो एवं वकील महतो, सहायक सचिव प्रशासन पद पर शंकर ठाकुर एवं सुशील कुमार सिंह, सहायक सचिव पुस्तकालय पद पर राकेश कुमार एवं अरुण कुमार प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार सिंह, आनंद कुमार श्रीवास्तव एवं गणेश तिवारी तथा उपकोषाध्यक पद चन्द्रशेखर प्रसाद एवं महेश ठाकुर चुनाव मैदान पर हैं। चुनाव में मतदाता सूची में 264 अधिवक्ता अपने अपने मत का मतदान करेंगे वहीं मतदाता सूची में कुछ मतदाता की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है। उक्त बातों की जानकारी चुनाव पदाधिकारी प्रबोध कुमार महथा के साथ अन्य पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दी।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal