पत्थलगड़ा (चतरा) प्रखंड के सिंघानी पंचायत अंतर्गत ललकी माटी में प्रशासन गांव की ओर योजना के तहत एक शिविर आयोजित किया गया जिसमें प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के साथ स्वास्थ विभाग आवास विभाग पी एचडी जेएसएलपीएस आपूर्ति विभाग शिक्षा विभाग कृषि विभाग सहित अन्य विभागों का स्टॉल लगाया गया इंस्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनसे आवेदन भी प्राप्त किया गया जिसमें मुख्य रूप से पेंशन के लिए पांच आवेदन प्राप्त हुआ जिसका त्वरित निष्पादन कर पांचो की पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया इसी तरह अन्य सभी योजनाओं का विभाग वर आवेदन प्राप्त किया गया एवं जिन योजनाओं का स्वीकृति आकार्यमान प्रखंड स्तर पर सकता था उसका त्वरित निष्पादन किया गया एवं अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया जिसका विवरण इस प्रकार है। आवास योजना 35,आधार कार्ड 9,व्यक्ति
आपूर्ति 26,पी एचडी 11, जेएसएलपीएस एक,वृद्धावस्था पेंशन 5,केसीसी दो,शिविर में स्वस्थ विभाग द्वारा मरीजों की जांच किया गया जिसमें ओपीडी के अंतर्गत 51 व्यक्तियों की जांच की गई और का एवं बीपी शुगर जांच भी 51 व्यक्तियों का किया गया। इसके पूर्व आयोजित शिविर का प्रखंड प्रमुख मनीषा कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कलिंदर साहू अंचल अधिकारी उदल राम मुखिया श्रीमती राधिका देवी के द्वारा दीप प्रजनन कर उद्घाटन किया गया। तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचल अधिकारी द्वारा केंद्र सरकार , राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख मनीषा कुमारी प्रखंड विकास पदाधिकारी कलिंदर साहू अंचल अधिकारी उदल राम पंचायत के मुखिया राधिका देवी , बीपीओ राजेश्वर कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी असलम, पंचायत सेवक राकेश कुमार कनीय अभियंता मनोज कुमार, भवानी प्रसाद स्वास्थ विभाग के CHO, आवास कोऑर्डिनेटर मुकेश कुमार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार , कैलाश डांगी, प्रमोद डांगी, कैलाश भुइया, राजू भुइया, सुनील कुमार ,सविता देवी, रुक्मिणी देवी, रूपाली देवी, चंचला देवी रेखा देवी, सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
मो शाहबान के रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
