Home » News Update » सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य मे हो रही लापरवाही, कभी भी घट सकती है अप्रिय घटना।

सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य मे हो रही लापरवाही, कभी भी घट सकती है अप्रिय घटना।

बेरमो: बोकारों थर्मल मे भरतजी पटेल कम्पनी द्वारा लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है जिसमे सेफ्टी टैंक का निर्माण कार्य सहित पूरी काम कंपनी की ओर से करवाया जा रहा है । सेफ्टी टैंक व चेम्बर के लिए खुदाई भी की जा रही है परन्तु देखा यह जा रहा है की सेफ्टी टेंक से लेकर सड़कों पर जितनी भी खुदाई की गई है उसे उस हालत मे ही छोड़ दी गई है सड़कों की हालत पूरी तरह जर्जर कर दी गई है, वहीं कई ऐसे आवास है जिसका चेम्बर से कचरा निकालकर महीनों से वहीं छोड़ दिया गया है जिससे आवास से दुर्गगंध आते रहती है और आस पास के लोग परेशान है. ज़ब इन सब हालतो के बारे मे भरत ज़ी पटेल कम्पनी के इंचार्ज भावेश से पूछा गया तो उनका कहना था की इस संबंध मे किसी भी प्रकार की शिकायत डीवीसी से कर सकते हम उसका जिम्मेवार नहीं है हम किसी की शिकायत सुनने के लिए यहाँ नहीं बैठे है। जिनको भी परेशानी है सिविल मे रिपोर्ट करे। डीवीसी हमें कहती है तो हम देखेंगे वरना किसी का बात हम नहीं सुनेंगे यानि पुरी सड़क सहित चेम्बर का टुटा फूटा पानी बहते रहना उससे उनका कोई मतलब नहीं है ये सब वे करते रहेंगें । सेफ्टी को लेकर उनसे बात की गई तो भरत जी पटेल के इंचार्ज ने बताया की हमारे पास सभी सामग्री है लेकिन साइड पर किसी लेबर के पैर मे ना ही जूता ना ही सर पे टोपी ही थी।

इस तरह की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal