Home » News Update » रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बोले- फिर से Crime Capital बन रही रांची

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बोले- फिर से Crime Capital बन रही रांची

Ranchi : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को राजधानी रांची में दिनदहाड़े लूट एवं युवक को गोली मारने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि आखिर रांची की पुलिस कर क्या रही है। रोज दिन दहाड़े क्राइम हो रहे हैं। प्रशासन मौन है। जंगलराज की वापसी हो चुकी है। रांची क्राइम सिटी बन गयी है। सरकार को कोई मतलब नहीं। आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।

 

संजय सेठ ने कहा कि क्या सरकार, प्रशासन और अपराधियों का गठजोड़ चल रहा है। इन अपराधियों के सामने सरकार और प्रशासन पंगु बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रांची में आज मर्डर हुआ यह खबर नहीं बनती। खबर यह बनती है कि रांची में आज मर्डर नहीं हुआ या कोई आपराधिक घटनाएं नहीं हुई। साथ ही कहा कि रांची में कोई भी वर्ग सुरक्षित नहीं है। दिनदहाड़े पैसे लूट लिए जाते हैं। सभी थाने और अधिकारी बालू के अवैध धंधे में लिप्त हैं। पैसे की उगाई का खेल चल रहा है। जनता मर रही है और बाबू लोग मस्त हैं।सेठ ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार और प्रशासन धैर्य की परीक्षा ना ले। सभी वर्गों में आक्रोश है। यदि सरकार और प्रशासन नहीं चेते तो इसका खामियाजा भुगतना होगा।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal