Ranchi : झारखंड सरकार ने DC रैंक के सात IAS अफसरों को प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति पाने वाले अफसरों में कर्ण सत्यार्थी, गरिमा सिंह, मेधा भारद्वाज, हिमांशु मोहन, चंदन कुमार, विशाल सागर और राहुल कुमार शामिल हैं। संबंधित अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, इन अफसरों को कनीय प्रशासनिक कोटि के वेतनमान में प्रोन्नति दी गई है। साथ ही इन अफसरों को अगले दो साल में एमसीटी फेज तीन का प्रशिक्षण पूरा करना होगा।
वहीं, SDO रैंक के भी आठ IAS अधिकारियों को भी प्रोमोशन मिला है। इन आठ IAS अफसरों को सीनियर टाइम स्केल में प्रोमोट किया गया है। प्रोन्नति पाने वाले अफसरों में शताब्दी मजूमदार, उत्कर्ष कुमार, आशीष गंगवार, श्रीकांत यशवंत, ओमप्रकाश गुप्ता, सन्नी राज, अनिमेश रंजन और रिया सिंह शामिल हैं। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
