Home » News Update » हटाये गये हजारीबाग सदर SDO, पत्नी को ज’लाकर मारने का है इल्जाम

हटाये गये हजारीबाग सदर SDO, पत्नी को ज’लाकर मारने का है इल्जाम

Ranchi : हजारीबाग के सदर SDO अशोक कुमार का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक, सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उन्हें प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यहां याद दिला कि SDO अशोक कुमार पर पत्नी अनिता कुमारी को जलाकर मारने का इल्जाम लगा है। सदर एसडीओ अशोक कुमार के सरकारी आवास में ही उनकी पत्नी आग लगने से झुलस गयी थीं। आनन-फानन में हजारीबाग के एक निजी अस्पताल में उन्हें लाया गया। वहां से बोकारो रेफर किया गया। बोकारो से रांची के देवकमल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद ही अशोक कुमार के ससुराल वालों ने उन पर और उनके परिवार वालों के पर षड्यंत्र कर हत्या करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से इस मामले ने हजारीबाग में काफी तूल पकड़ लिया है।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal