विधि व्यवस्था को लेकर चास एवं बेरमो एसडीओ को उपायुक्त ने दिया जरूरी दिशा – निर्देश
बोकारो: कुछ ही घंटों में नव वर्ष 2025 का आगमन होना है। नव वर्ष की स्वागत को लेकर जिलेवासियों में भी उमंग देखा जा रहा है। नव वर्ष पर किसी भी तरह की कोई घटना/दुर्घटना नहीं हो, इसको लेकर जिला प्रशासन सचेत हैं। जिला प्रशासन ने सभी ऐतिहातन कदम उठाया है।
उपायुक्त विजया जाधव ने विधि व्यवस्था को लेकर चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ से क्रमवार नव वर्ष की तैयारी को लेकर जानकारी प्राप्त की। जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों/विशेष कर जलाशयों के समीप विशेष चौकसी/निगरानी रखने का द्वय पदाधिकारियों को निर्देश दिया। सभी संबंधित स्थानों पर दंडाधिकारी/पुलिस बल आदि की प्रतिनियुक्ति करने को कहा। वहीं, टीम बनाकर जिले के विभिन्न होटलों/ढ़ाबों आदि में छापामारी को कहा है। सड़कों पर किसी तरह की रैस ड्राइविंग नहीं हो, इसको लेकर जगह – जगह वाहन जांच अभियान चलाने, व्यस्त चौक – चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया है। ब्रेथ एनलाइजर मशीन के माध्यम से भी वाहन चालकों को जांचने की बात कहीं है।
उधर, उपायुक्त विजया जाधव ने जिलावासियों को *नव वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिलेवासियों से सभी सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नव वर्ष मनाने का अपील किया है। कहा कि जिला प्रशासन ने अपनी ओर से ऐतिहातन सभी कदम उठाएं हैं। चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारियों/पुलिस बल,गोताखोर को प्रतिनियुक्त किया गया है। आम जनों से जलाशयों के निकट विशेष सावधानी बरतने, बच्चों पर विशेष ध्यान रखने का अपील किया है।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
