Jharkhand: साहिबगंज जिला, झारखंड के रिफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाले श्री ऋतुराज 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। उन्होंने आज मध्य प्रदेश के देवास जिला में कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया । उनके पिता, श्री गोकुल प्रसाद सिंह रेलवे विभाग में सेवा दे चुके हैं और वर्तमान समय में सेवानिवृत्त जीवन जी रहे हैं। इससे पूर्व, श्री ऋतुराज मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत रह चुके हैं। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा संत जेवियर स्कूल, साहिबगंज से प्राप्त की।श्री ऋतुराज को कलेक्टर बनाए जाने पर उनके परिजनों और साहिबगंज के निवासियों में काफ़ी ख़ुशी का माहौल है।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980