टंडवा(चतरा) प्रखंड अंतर्गत पंचायत मिश्रोल क्षेत्र के ग्राम बोगागडहा में सक्रिय तस्करों के खिलाफ टंडवा वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टंडवा रेंजर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बोगागडहा जंगल में शनिवार को छापेमारी अभियान चलाकर वन विभाग एवम स्थानीय प्रशासन की टीम ने वन भूमि पर लगे लगभग दो एकड़ में अफीम की खेती को नष्ट किया गया। अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रखंड क्षेत्र में सक्रिय अफीम तस्कर वन विभाग की टीम की आंखों में धूल झोंक कर जंगल में अवैध अफीम की खेती कर रहे हैं। इसी सूचना पर त्वरित कार्रवाई किया गया एवं अफीम खेती करने वाले को पहचान की कोशिश की जा रही है। पहचान होते ही उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस अभियान में टंडवा सीओ,पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी,रेंजर व वन कर्मियों शामिल थे।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980