Home » News Update » 95 बार एक ही बैंक खाता नंबर दर्ज कर अलग – अलग नाम से किया गया आवेदन।

95 बार एक ही बैंक खाता नंबर दर्ज कर अलग – अलग नाम से किया गया आवेदन।

उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर शुरू किए गए भौतिक सत्यापन में हुआ खुलासा।

बोकारो: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का मामला, पलामू जिले के डालटंनगंज मेदनीनगर के सीएससी से किया गया आवेदन।
जिले में योजना के तहत कुल 11,200 डुप्लीकेट आवेदन मिले, पुनः भौतिक सत्यापन का दिया गया निर्देश।

राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) के भौतिक सत्यापन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन के क्रम में एक ही बैंक खाता का नंबर दर्ज कर अलग – अलग नाम से अलग – अलग प्रखंडों से कुल 95 बार आवेदन किया गया है। जिसमें चास प्रखंड – चास नगर निगम क्षेत्र से कुल 67 बार एवं गोमिया प्रखंड से 28 बार आवेदन किया गया है। जांच क्रम में यह पता चला है कि इंडसइंड बैंक में ही ऐसे ज्यादतर बैंक खाता खुला है। यह सभी आवेदन पलामू जिले के डालटेनगंज के मेदनीनगर स्थित सीएससी वीएलई सुमीत कुमार के आइडी सं. 542316220013 से किया गया है।

सत्यापन क्रम में यह स्पष्ट हुआ है कि बैंक खाता संख्या 100253387047, जिसके खाता धारक का नाम यूसुफ है, पता – पतागोड़ा, बड़ाखांती, उत्तरदिनाजपुर, राज्य- पश्चिम बंगाल है। इस खाता का इस्तेमाल कुल 95 बार अलग – अलग नाम से योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया गया है। इस दौरान दर्ज राशन कार्ड का संख्या भी फर्जी अंकित है, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच के क्रम में इसकी पुष्टी की है। वहीं, सभी नामों के उप नाम में किस्कू, हांसदा और मुर्मू शब्द जोड़ा गया है। 21 नवंबर 2024 को एक ही साथ कई बार आवेदन किया गया है। उपायुक्त ने खाता धारक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

स्वीकृति के क्रम में कई आवेदनों को बीडीओ/सीओ स्तर से स्वीकृत भी किया गया है। लेकिन, उपायुक्त के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा द्वारा एक से ज्यादा बार इंट्री एक ही खाता का संविक्षा के बाद राशि हस्तांतरित करने की स्वीकृति पर रोक लगाएं जाने के कारण राशि का हस्तांतरण खातों में नहीं किया गया ।

उधर, झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) सत्यापन क्रम में जिले में ऐसे *कुल 11,200 डुप्लीकेट आवेदन प्राप्त हुआ है। जिसका पुनः एक बार आंगनबाड़ी कर्मियों से भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिसके बाद संबंधितों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal