Home » News Update » प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

तेनुघाट: जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में बुधवार 29 जनवरी को प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को रोमांचक मैच में हराया। खेले गए प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश मैच में खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। जिसे देखकर दर्शक काफी आनंद अनुभव किए। उक्त बातें पुरस्कार वितरण के समय बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ ने कही। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि आज का मैच काफी रोमांचक रहा। जिसमें प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराकर कप पर कब्जा जमाया। आज के मैच में हर क्षेत्र में प्रशासन एकादश हावी रहा। नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विपिन कुमार ने कहा कि विद्यालय में प्रशासन एकादश और पत्रकार एकादश के बीच मैच खेला जाता है, जिसे देखकर हमारे विद्यालय के बच्चे काफी आनंद महसूस करते हैं। कहा कि प्रतियोगिता आयोजन में ओएनजीसी का भी बहुत बड़ा योगदान रहता है। ओएनजीसी के शुभम चौधरी ने कहा कि मैच मेंं दोनों टीम के खिलाड़ियों ने काफी दमदार प्रदर्शन किया। कहा कि मैच में हार जीत तो होती ही है। पत्रकार एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार ने कहा कि दोस्ताना मैच को देखकर यह लगा कि सही में हम सभी एक दूसरे के साथ दोस्ताना तरीके से पेश आते नजर आए। मालूम हो कि जवाहर नवोदय विद्यालय तेनुघाट में 29 जनवरी को खेले गए पत्रकार एकादश और प्रशासन एकादश के बीच खेले गए दोस्ताना क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को हराया। टॉस जीतकर पत्रकार एकादश के कप्तान सुभाष कटरियार ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रंजय कुमार, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रंजय कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज प्रफुल्ल महतो और सर्वश्रेष्ठ फील्डर श्री निवास सिंह को घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका महेन्द्र राय और दीपक कुमार, मैच में स्कोरर की भूमिका हिमांशु कुमार और विशाल पटेल तथा कमेंटेटर की भूमिका मो जावेद और कौशल कुमार ने निभाई। दोस्ताना मैच में कार्यपालक दंडाधिकारी कनिष्क कुमार, गोमिया पुलिस इंस्पेक्टर महेश प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी अजीत कुमार, बीरेंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार महतो, शैलेश चंद्र, मिथलेश कुमार, बॉबी राज, मुकेश कुमार, प्रशांत कुमार सिन्हा, पप्पू चौहान, आदि ने खेल से दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। मैच को सफल बनाने में विद्यालय शिक्षक रवि राय, मुरारी कुमार बरनवाल, संतोषी माहरा, अंविता त्रिपाठी सहित शिक्षक, शिक्षिका, छात्र छात्राओं ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal