Home » News Update » नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में रोजगार का अवसर लेकर 14 कंपनियां हुई शामिल।

नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में रोजगार का अवसर लेकर 14 कंपनियां हुई शामिल।

बेरमो: बोकारो थर्मल स्थित श्रम एवं नियोजन कार्यालय बोकारो थर्मल में शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। रोजगार मेला का शुभारम्भ नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा, बोकारो थर्मल थाना के एसआई भागीरथ महतो ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। रोजगार मेला में आईसीआईसीआई बीमा कंपनी, रश्मि मेनपावर सर्विस धनबाद, नेशन इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड, वारपिक्स इन्फो टेक प्राइवेट लिमिटेड, एसएस सर्विस डस्की एस्टेलियोन शिक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, जीवन बीमा कम्पनी, आरजे मेन पावर सॉल्यूशन लिमिटेड, गोकुल स्वीट्स कथारा, शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड, एयरटेल इंडिया सहित कुल 14 कम्पनी रोजगार मेला में भाग लिए। जिसमें सभी कंपनी के पास कुल मिलाकर 1576 पद रिक्त थे। जिसमें बहाली के लिए कम्पनीया रोजगार मेला में आए थे। यहां रोजगार मेला में कुल पांच सौ बेरोजगार युवक युवतियों ने आवेदन दिए। जिसमें से कुल 130 लोगों का आवेदन साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। रोजगार मेला को संबोधित करते हुए नियोजन पदाधिकारी रासिका जामूदा ने बताए कि रोजगार मेला में आवेदन देने वाले युवक युवतियों के आवेदनों की जांच कम्पनीयों के अधिकारी कर रहे है। जांच के बाद दूरभाष के जरिए जल्द ही चयनित सभी को साक्षात्कार के लिए कम्पनी के द्वारा सूचना दे दी जाएगी। कहे कि रोजगार मेला का मुख्य उद्वेश्य बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार मुहैया कराना है। नियोजन पदाधिकारी ने कहे कि आगे भी इस तरह के रोजगार मेला का आयोजन करवाई जाएगी ताकि जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को लाभ मिल सके। वही विस्थापित नेता नरेश प्रजापति ने कहा इस तरह का रोजगार मेला लगने से बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलता है। जो बहुत ही सराहनीय कार्य है। कहे कि इस तरह के रोजगार मेला में डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट एवं डीवीसी चंद्रपुरा प्लांट सहित सीसीएल कथारा क्षेत्र एवं ढोरी क्षेत्र और बीएण्डके क्षेत्र में संचालित आउटसोर्सिंग कम्पनी को भी रोजगार मेला में शामिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि यहां के विस्थापितों बेरोजगारों को और लाभ मिल सके। इस अवसर पर वरीय लिपिक रेणु कुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर रामेश्वर मुरमुर, गणेश कुमार सहित आउटसोर्सिंग कम्पनी के अधिकारी उपस्थित थे।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal