Home » News Update » आम्रपाली कोल परियोजना में फर्जीवाड़ा के विरोध में धरना प्रदर्शन।

आम्रपाली कोल परियोजना में फर्जीवाड़ा के विरोध में धरना प्रदर्शन।

टंडवा: प्रखंड में चर्चित एशिया महादेश की सबसे बड़ी आम्रपाली कोल परियोजना में फर्जीवाड़ा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है पिछले वर्ष 2023 में आम्रपाली कोल परियोजना में रेलवे साइडिंग निर्माण हेतु अंचल कार्यालय टंडवा के पत्रांक के अनुसार सेरनदाग समेत 7 गांवों में ग्राम सभा होनी थी जिसमें ग्राम सेरनदाग में फर्जी ग्राम सभा का रजिस्टर तैयार कर ग्रामीणों का हस्ताक्षर एवं पंचायत के निर्वाचित मुखिया श्रीमती सरिता देवी एवं वन अधिकार समिति के अध्यक्ष का भी फर्जी हस्ताक्षर एवं मोहर किया गया था। जिसका ग्रामीणों ने उचित जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण ग्रामीणों में काफी रोष है ग्रामीण फर्जीवाड़ा में सम्मिलित बिचौलियों पर कानून कार्रवाई की मांग किया था परंतु कार्रवाई की बजाय 14 वीं बार अनापत्ति लेने हेतु प्रयास किया गया जिसका ग्रामीण ग्रामीणों ने कड़ा विरोध करते हुए बहिष्कार कर दिया, हालांकि कल ही अंचल कार्यालय के द्वारा आज की ग्राम सभा अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने का लेटर जारी कर दिया और 15 वी बार 5 मार्च का लेटर जारी किया गया था । ग्रामीण के द्वारा धरना प्रदर्शन एवं आगे की रणनीति बनाने हेतु आज ग्रामीणों की एक महापंचायत बैठक बुलाई गई थी जिसमें सभी ग्रामीणों ने एकमत होकर एक स्वर में अगली 15वीं ग्राम सभा का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया है।

ग्रामीणों की क्या है मांग

ग्रामीणों की मांग है कि अपर समाहर्ता महोदय की अध्यक्षता में 10 दिसंबर2024 को हुईं समझौते को पहले लागू किया जाए उसके बाद ही ग्राम सभा का लेटर जारी किया जाए परंतु अंचल कार्यालय से बिना समस्या समाधान की पहल किए ही बार-बार ग्राम सभा का लेटर जारी किया जा रहा है जिसका ग्रामीण जनता कड़ा विरोध एवं बहिष्कार कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हम ग्रामीण जनता विकास विरोधी नहीं है हम ग्रामीण जनता रेलवे लाइन का बाधक नहीं है पहले फर्जीवाड़ा में जो भी सम्मिलित है उन पर जांचों उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही रेलवे लाइन के लिए आवश्यक भूमि से कई गुना अधिक भूमि पर सेक्शन 9 लगाया गया है जिसे खारिज किया जाय। रेलवे लाइन के लिए अति आवश्यक भूमि का स्थल निरीक्षण कर चिन्हित करते हुए शेष और अनउपयोगी अनावश्यक रूप से लगे भूमि पर सेक्शन को हटाने की पहल की जाए साथ ही सेरनदाग गांव के लगभग 400 घरों में सेक्शन लगी है जिसके कारण ग्रामीण जनता विस्थापन की विस्थापन की दंश झेलेंगे अतः अनावश्यक रूप से बेवजह घरों में लगे सेक्शन 9 को खारिज किया जाए।

15 वी ग्राम सभा का भी होगा बहिष्कार

 

ग्रामीण जनता ने एक स्वर में निर्णय लिया कि जब तक हमें बेवजह सीसीएल की गंदी षड्यंत्र के तहत विस्थापन होने से बचाने के लिए अनावश्यक भूमि एवं घर से सेक्शन 9 हटाने को लेकर कोई पहल नहीं की जाती है तब तक हम सभी ग्रामीण किसी प्रकार का अनापति के लिए ग्राम सभा का समर्थन नहीं करेंगे। आज की बैठक में सभी ग्रामीणों के द्वारा पूरे गांव का पैदल मार्च किया गया तत्पश्चात सभा का आयोजन हुआ और ग्रामीणों ने 15वीं ग्राम सभा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया आज की बैठक में सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित हुए और आंदोलन का समर्थन किया।

कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,

Shamsher Editor in chief
Author: Shamsher Editor in chief

14/08/1980

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

[democracy id="1"]

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal