कथारा: 4 नंबर कथारा के अम्बेडकर पार्क के समीप राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर सिंह ने की। जबकि संचालन कथारा कोलियरी परियोजना के शाखा सचिव व क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम द्वारा किया गया। यहां संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रम को रखने का कार्य किया गया। वही सदस्यों द्वारा बेलफेयर और सेफ्टी से संबंधित मामले को रखने का कार्य हुआ।
क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार सिंह ने अश्वस्त किया कि प्रवधान द्वारा प्रदत सुविधाओ को श्रमिकों को मिलने का कार्य हो, इसके लिए हर संभव उपाय किया जाएगा। यहां जारंगडीह शाखा के सचिव खगेश्वर रजक, कथारा कोलियरी शाखा के अध्यक्ष नागवंत प्रसाद, महाप्रबंधक कार्यालय शाखा के अध्यक्ष संतन कुमार, कथारा कोलियरी के सेफ्टी बोर्ड के सदस्य सतीश वर्णवाल, महाप्रबंधक कार्यालय शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष विकास सिंह सहित गणेश राम 2. देवकांत पटेल, शिवलाल मिस्त्री, निर्मल महतो, विनय कुमार राम, जेजे सांगा, ओमप्रकाश रजक, लाल बहादुर सिंह, भीम यादव उर्फ़ छोटू, प्रकाश तुरी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
संगठन के पदाधिकारियो ने दिल्ली में आयोजित HMS के कोयला क्षेत्र के सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाग लेने की सहमति व्यक्त किया।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
