बेरमो : बोकारो थर्मल सीसीएल विस्थापित प्रमाणपत्र सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर लहरियाटांड़ के विस्थापितों ने 15 फरवरी 2025 को कथारा महा प्रबंधक सहित अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से अनुरोध किया था कि लहरियाटांड़ गांव के विस्थापितों के द्वारा बराबर सीसीएल प्रबंधक से विस्थापित प्रमाणपत्र, सड़क, पानी की सभी समस्याओं का जल्द समाधान कर किया जाए। अन्यथा बाध्य होकर 3 मार्च 2025 से हो कर गोविंदपुर परियोजना का कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को बंद कर चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। जिसके अवलोक में रविवार 2 मार्च को कथारा महा प्रबंधक कार्यालय में वार्ता हुई जिसमें महा प्रबंधक संजय कुमार, गोविंदपुर परियोजना पदाधिकारी एके तिवारी, नोडल अधिकारी आकाश कुमार, रोहित प्रजापति, चंदन कुमार प्रबंधन की ओर से मौजूद रहें और लहरियाटांड़ गांव के ग्राम विकास समिति के बीच में वार्ता हुई। जिसमें महा प्रबंधन संजय कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया कि एक माह के अंदर लहरियाटांड़ गांव की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। जिस पर ग्रामीणों के तरफ से कहा गया कि एक माह के अंदर ग्रामीण समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो 1 अप्रैल 2025 से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
