तेनुघाट: माननीय झालसा, रांची एवं बोकारो प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव महोदय सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने कहा कि माननीय झालसा, रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय आपराधिक मामलों, सिविल वाद, क्लेम वाद, एन आई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित सहित अन्य मामलों का निष्पादन किया गया।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय सूर्य मणि त्रिपाठी और अधिवक्ता बिनोद कुमार गुप्ता, दूसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल और अधिवक्ता प्रशांत पाल तथा तीसरे बेंच पर मुंसिफ शिवराज मिश्रा और अधिवक्ता गिरिवर कुमार महतो मौजुद थे l आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 61,882 मामले और लगभग 8,85,00,000 सुलहनीय राशि प्राप्त हुआ। जिसमे बैंक के 367 मामले में लगभग 2,47,00,000 रुपए, बिजली विभाग के 9,405 मामले में लगभग 5,17,00,000 रुपए, चेक बाउंस के 45 मामले में 95,00,000 रुपए की सुलहनीय राशि वसूल किया गया।
Author: Shamsher Editor in chief
14/08/1980
