होली हमारी सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत है – सत्यानन्द भोगता।
चतरा: राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता आज चतरा नगरपरिषद क्षेत्र के होटल सेलिब्रेशन में राष्ट्रीय जनता दल चतरा जिला परिवार की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह का दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर बतौर मुख्य अतिथि विधिवत शुभारंभ किया।
इसके उपरांत भोगता जी ने सभी उपस्थित लोगों को होली की अग्रिम बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रश्मि प्रकाश भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुई।
उक्त कार्यक्रम के मौके पर राष्ट्रीय जनता दल चतरा जिला परिवार के तमाम सम्मानित मंच मोर्चा के पदाधिकारी गण, नेता गण, कार्यकर्ता गण, सिपाही गण मौजूद रहे।
