Home » News Update » तेनुघाट ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक।

तेनुघाट ओपी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक।

तेनुघाट: तेनुघाट ओपी परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक ओपी प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में एस आई मनोज तिर्की के अलावे काफी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

बैठक के दौरान ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्योहार है। इसे खुशी और उल्लास के साथ मिलजुल कर मनायें। वहीं समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि इस बार होली के साथ रमजान का भी महीना चल रहा है। इस बार के इस संयोग को सौहार्दपूर्ण वातवरण में मनाएं। ताकि बोकारो जिला में तेनुघाट ओपी क्षेत्र एक मिशाल कायम करें। वहीं थाना प्रभारी अजीत कुमार ने स्पष्ट कहा कि होली के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी संवेदन शील इलाकों में पुलिस की मौजूदगी रहेगी।

वहीं बैठक में मौजूद समिति में जिला परिषद प्रतिनिधि नारायण प्रजापति, मो अख्तर हुसैन, मुन्ना श्रीवास्तव, राजेश कुमार, अजीत कुमार पांडेय, मिथुन चंद्रवंशी, विंदा देवी, राजू महतो, रिजवान अंसारी, सेवा गंझू, गंगा तुरी, वारिस आलम, जयलाल तुरी, जुनैद अख्तर, झरी तुरी, इसराफिल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, रामचन्द्र यादव, कौशर हाशमी आदि ने पुलिस प्रशासन को आश्वस्त किया कि होली पर्व को दोनों ही समुदाय के लोग मिल जुल कर सौहार्द पूर्ण मनाएंगे। बैठक के बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal